फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GM northern railway inspection today on moradabad ghaziabad

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आज करेंगे मुरादाबाद का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
GM northern railway inspection today on moradabad ghaziabad
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल आज निरीक्षण के लिए मुरादाबाद आएंगे। मुख्य रूप से वह मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण से पहले डीआरएम तरुण प्रकाश और सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा समेत सभी अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी हैं।
विज्ञापन

जीएम के तय प्रोग्राम के मुताबिक वह सुबह साढ़े 9 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद 10 बजे से 10.20 तक डासना-पिलखुवा के बीच चल रहे निर्माण कार्य को देखेंगे। इसके बाद पिलखुवा में स्टेशन का निरीक्षण और पार्क का शुभारंभ करेंगे। 12.30 बजे हापुड़ में स्टेशन, रेलवे कालोनी और एचआरएमएस हेल्प डेस्क का निरीक्षण करेंगे। लंच के बाद कांकाठेर होते हुए गजरौला में एसटीएम बोर्ड, सिम बेस्ड यूटीएस, आरपीएफ पोस्ट और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद काफूरपुर में टीएसएस निरीक्षण और फिर अमरोहा में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वहां से शाम पांच बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे और शाम छह बजे यहां पहुंचेंगे। मुरादाबाद में वह प्रोजेक्ट उत्कृष्ट की जानकारी लेंगे, कुंभ मेला कंट्रोल बिल्डिंग और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed