{"_id":"6110e1fa8ebc3ef3932c1916","slug":"girl-who-went-missing-10-years-ago-was-burnt-to-death-in-kolkat-family-members-accused-her-husband-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: 10 साल पहले गायब हुई युवती की कोलकाता में जलकर मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: 10 साल पहले गायब हुई युवती की कोलकाता में जलकर मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
Mon, 09 Aug 2021 01:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:36 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिहार खेड़ा निवासी उदय भान ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि 10 साल पहले उसकी पुत्री निर्मला गायब हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र के मनिहार खेड़ा गांव से करीब 10 साल पहले गायब हुई युवती की चार दिन पहले कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कोलकाता पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव ले जाने को कहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिहार खेड़ा निवासी उदय भान ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि 10 साल पहले उसकी पुत्री निर्मला गायब हो गई थी, उस वक्त उसने बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि अब उसके पास फोन आया है, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा है कि चार दिन पहले कोलकाता में उसकी बेटी निर्मला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई है। परिजन शव ले जाएं। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन