{"_id":"66206096166ad8c1cd0ce4a4","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-in-hotel-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-383765-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, मुगलपुरा थाने में चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, मुगलपुरा थाने में चार लोगों पर केस दर्ज
Thu, 18 Apr 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने उत्तराखंड के उधम सिंह निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुगलपुरा थाने में आरोपी युवक और उसके मां बाप समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नेकी निवासी रितिक प्रजापति से उसकी जान पहचान हो गई थी। दो साल पहले 1 फरवरी 2022 को रितिक ने युवती को यह कहकर होटल में बुला लिया कि उसके मां बाप आए हैं।
विज्ञापन
वह शादी की बात करना चाहते हैं। पीड़ित युवती आरोपी के बताए होटल में पहुंच गई। होटल के कमरे में रितिक, पिता सुरेश प्रजापति, मां और एक अन्य महिला मौजूद थी। आरोपियों ने युवती की शादी की बात तय की। आरोप है कि इसी दौरान रितिक युवती को बराबर वाले कमरे में ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने जल्द ही शादी करने की बात कहकर उसे शांत करा दिया। दो साल से पीड़िता इसी तरह लोकलाज के डर से शांत बैठी रही। बाद में परेशान होकर पुलिस को तहरीर दी।
मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।