फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl raped and blackmailed in moradabad

चाय में नशा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
girl raped and blackmailed in moradabad
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने एसएसपी से शिकायत की है कि एक युवक ने चाय में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। एसएसपी ने मझोला पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती एम कॉम की छात्रा है। उसने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दो साल पहले मझोला क्षेत्र में लक्ष्मणपुरी लाइनपार निवासी एक युवक कोचिंग से आते जाते उसका पीछा करता था। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। छात्रा ने बताया कि दो जनवरी 2019 को आरोपी रास्ते में मिला और कहा कि उसकी मां उससे बात करना चाहती है। युवती उसके घर चली गई। आरोपी के घर कोई नहीं था। उसने उसे चाय पिला दी। जिससे पीकर युवती बेहोश हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर उसके ब्लैकमेल किया। इंस्पेक्टर मझोला राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed