फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl from Deoria was called to Moradabad and misdeed her

दोस्त ने किया दुष्कर्म: देवरिया की युवती को मिलने के बहाने मुरादाबाद बुलाकर की दरिंदगी, पढ़ें- दोस्ती में मिले धोखे का पूरा मामला

Sat, 09 Apr 2022 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

देवरिया की युवती ने मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर फोन पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती को मुरादाबाद में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
girl from Deoria was called to Moradabad and misdeed her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देवरिया की युवती ने मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि फोन के जरिए आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए यहां बुलाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उन्नीस वर्षीय पीड़िता देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। उसने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। तीन महीने पहले फोन के जरिए उसकी दोस्ती छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी नदीम के साथ हो गई थी। दोनों के बीच फोन पर लंबी-लंबी बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी नदीम ने उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया था। आरोपी मुरादाबाद में युवती को मिला और उसे अपने साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सैदपुर खद्दर गांव के जंगल में ले गया।

विज्ञापन

युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर युवती ने कहीं शिकायत की तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। युवती ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह रो रही थी। सूचना पर युवती की बहन भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed