{"_id":"6192b3328119b0080c29105f","slug":"general-manager-railway-and-railway-board-mps-meeting-today-city-news-mbd4095634180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और रेल मंडल के सांसदों की बैठक आज, एसटी हसन भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और रेल मंडल के सांसदों की बैठक आज, एसटी हसन भी रहेंगे मौजूद
Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
सार
डॉ. हसन मंडल के विकास में रेलवे के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा कराने और मुरादाबाद से आगरा व मुंबई के लिए ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाएंगे। बैठक में उत्तर रेलवे के क्षेत्र के अंतर्गत 35 लोकसभा सीटों के सांसद हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एसटी हसन
- फोटो : ANI
विस्तार
मुरादाबाद में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल और रेल मंडल की सभी लोकसभा सीटों से सांसदों के बीच बैठक मंगलवार को होगी। इसमें मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
डॉ. हसन मंडल के विकास में रेलवे के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा कराने और मुरादाबाद से आगरा व मुंबई के लिए ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाएंगे। बैठक में उत्तर रेलवे के क्षेत्र के अंतर्गत 35 लोकसभा सीटों के सांसद हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सोनकपुर ओवरब्रिज, गोविंद नगर एफओबी को शुरू करने और ठाकुरद्वारा, धामपुर और बढ़ापुर को रेलमार्ग से जोड़ने का मुद्दा भी सांसद डॉ. एसटी हसन के एजेंडे में रहेगा। इसके अलावा चंदौसी, हरदोई, सीतापुर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, नगीना, संभल, आंवला, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, रामपुर, बदायूं और उन्नाव आदि सीटों से सांसद अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की मांगों को रेलवे प्रशासन के सामने रखेंगे।
विज्ञापन