फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gaurd called his wife in night

मुन्नी मुझे गोली मार दी, बेटों को लेकर जल्दी आ जाओ, मेरी जान बचा लो...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
gaurd called his wife in night
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित कार शोरूम के सुरक्षा गार्ड शाकिर आलम ने दम तोड़ने से पहले पत्नी मुन्नी को फोन किया। गार्ड ने पत्नी को बताया कि उसे गोली मार दी और जल्दी बेटों के साथ आकर उसकी जान बचा ले। पत्नी और बेटों के पहुंचने तक गार्ड लहूलुहान बेंच पर पड़ा था और अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भोला सिंह मिलक गांव निवासी 45 वर्षीय शाकिर आलम पुत्र अब्दुल वहीद शोरूम में पिछले 12 साल से सुरक्षा गार्ड था। शाकिर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक ड्यूटी करता था। मंगलवार शाम भी वह ड्यूटी पर गया। रात दो बजकर 58 मिनट पर शाकिर ने पत्नी मुन्नी को फोन किया। शाकिर ने बताया कि उसके पीठ पर गोली मार दी है। पति की आवाज सुनकर मुन्नी ने चीख पुकार मचा दी। इससे बेटा शाहरुख हुसैन, शाहबुद्दीन, बेटी नेहा और जहनिस नींद से जाग गए। मुन्नी ने बच्चों को जब हादसे की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवाश मुन्नी बेटे शाहरुख के साथ बाइक से शोरूम पहुंच गई। जबकि दूसरा बेटा और बेटियां चाचा जाबिर और चचेरे भाई जुनैद के साथ शोरूम पहुंचे। शाकिर खून से लथपथ शोरूम के मुख्य गेट से करीब 15 कदमों की दूरी पर अंदर ही दीवार के बराबर में बेंच पर पड़ा था। पत्नी और बेटे जख्मी शाकिर को उठाकर बाइक पर साईं अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहरुख ने बताया कि शोरूम का मुख्य गेट अंदर से बंद था। दीवार कूदकर जब अंदर गए तो पिता शाकिर की सांसें चल रही थीं। लेकिन कुछ बोल नहीं पाए।
विज्ञापन

सीसी टीवी फुटेज से पुलिस के हाथ लगे सुराग
मुरादाबाद। एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी अमित आनंद ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम और एसओजी को भी बुलवा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें दो लोग नजर आए हैं। एक बाइक और एक दूसरा पैदल घूमता दिखाई दिया है। एसएसपी ने दावा किया पुलिस के हथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड का बेटा भी शोरूम में डाटा मैनेजर
मुरादाबाद। सुरक्षा गार्ड शाकिर आलम का बेटा शाहरुख हुसैन भी कार शोरूम में ही नौकरी करता है। शाहरुख ने बताया कि वह चार साल से आकांक्षा कार शोरूम की दूसरी यूनिट में डाटा मैनेजर के पद पर तैनात है। शाहरुख ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के रामनगर गांव निवासी है। 25 साल पहले परिवार भोला सिंह की मिलक में आकर बस गया। शाकिर गार्ड की नौकरी करने से पहले लोकोशेड पुल के पास सैलून चलाता था। शाकिर पर लाइसेंसी बंदूक थी। करीब बारह साल पहले शोरूम में गार्ड की नौकरी लग गई। जाबिर आलम और साजिद आलम दोनों शाकिर के छोटे भाई हैं।
गोली की आवाज से भी नहीं टूटी अन्य दो गार्डों की नींद
मुरादाबाद। शोरूम में शाकिर के अलावा दो अन्य गार्ड संजय और उमेश भी रात ड्यूटी पर थे। गार्ड ड्यूटी करने के बजाए सो रहे थे। गोली चलने की आवाज से भी दोनों गार्ड की नींद नहीं खुली। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों गार्ड को नींद से जगाया। पुलिस ने बताया कि शाकिर की ड्यूटी गेट संख्या एक पर थी। जबकि गेट संख्या दो पर उमेश निवासी गुलाबगंज रामपुर की ड्यूटी थी। शोरूम के बराबर में डीजल वर्कशॉप है और वहां संजय चौहान निवासी गिन्नौर दी माफी की ड्यूटी थी। उमेश तीन अगस्त से ड्यूटी करने आया है, जबकि संजय चौहान पांच साल से नौकरी कर रहा है। दोनों गार्ड ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज नहीं सुनी। परिवार के लोगों ने भी बताया कि जब वो लोग शोरूम पहुंचे थे तो दोनों गार्ड को जगाने की कोशिश की। दोनों गार्ड नहीं जागे।
बंदूक को कार में रखकर सो गया था शाकिर
मुरादाबाद। शाकिर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक को पास में ही खड़ी एक कार के अंदर रखा था। इसके बाद वह पंखा चलाकर बेंच पर ही सो गया। बेटे शाहरुख ने बताया कि रात बारह बजे के बाद पिता बंदूक को कार में संभाल देते थे।
दो फीट की दूरी से मारी गोली, पहले हमलावरों ने की रेकी
मुरादाबाद। गोली मारने के पहले बदमाशों ने पूरी रेकी की। एक बदमाश पहले मुख्य गेट पर पहुंचा। उसने अंदर घुसने की कोशिश की। उस वक्त सामने हाईवे पर भी एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा। रात करीब दो बजकर 24 मिनट पर सीसीटीवी कैमरे में दोनों अज्ञात लोग कैद हुए हैं। इसके बाद बदमाश उस दीवार के बराबर में पहुंच गए। वहीं बेंच पर शाकिर सो रहा था। दीवार में ग्रिल लगी है। पेड़ की भी वहां आड़ है। जिसकी वजह से रात में अंधेरा रहता है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने बाहर ग्रिल से हथियार की नाल निकालकर गोली मारी होगी। उस वक्त शाकिर की पीठ दीवार की ओर और मुंह शोरूम की तरफ रहा होगा। जिससे गोली पीठ में लगी है। बुधवार शाम पीएम रिपोर्ट आ गई। शाकिर को करीब दो फीट की दूरी से पीठ में गोली मारी गई थी। गोली दाहिना फेफड़ा और लीवर फाड़ते हुए बाहर निकल गई। पीएम के दौरान डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है। पीएम से पहले शव का एक्सरे भी कराया गया।
दो दिन बाद तय करना था बेटी का रिश्ता
मुरादाबाद। भाई जाबिर आलम ने बताया कि शाकिर ने बड़ी बेटी की शादी कर दी थी। दूसरी बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। दो दिन बाद बेटी के लिए रिश्ता तय करने बाहर जाना था। इसके लिए उन्होंने घर परिवार में भी चर्चा की थी।
सौ मीटर की दूरी पर थाना, पास में खड़ी होती है पीआरवी
मुरादाबाद। कार शोरूम से मझोला थाने की दूरी करीब सौ मीटर है। गांगन तिराहा पर चौबीस घंटे पुलिस रहती है। शोरूम से कुछ ही दूरी पर पीआरवी वाहन खड़ा होता है। इसके बावजूद बदमाश आए और गार्ड को गोली मारने के बाद आसानी से फरार भी हो गए।

शाकिर का शोरूम में किसी से नहीं था विवाद : गोयल
मुरादाबाद। शोरूम के मालिक अमित गोयल ने बताया कि शाकिर उनके शोरूम में कई वर्षाें से नौकरी कर रहा था। शोरूम में शाकिर का किसी से कोई विवाद नहीं था। एक साल पहले शाकिर के किसी गार्ड से विवाद की बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed