फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ganpati mahotasave start

गणेश महोत्सव 19-23-02

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
ganpati mahotasave start
मुरादाबाद। शहर में गणेश चतुर्थी की धूम है। पंडाल सज चुके हैं और घर-घर श्रीगणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शहर में कई स्थानों पर गणेश शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालुओं में गणपति उत्सव को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही दुकानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। कुछ लोग मुहूर्त के हिसाब से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेने आए थे। दुकानों पर भी भगवान की पूजा-अर्चना की गई। और इसके बाद दोपहिया और चौपहिया वाहनों में भगवान की प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु गए। डीजे की धुन पर सभी श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में झूम रहे थे। श्रद्धालु रंग-गुलाल में सराबोर हो रहे थे। मंदिरों और पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाकर भगवान गणेश का विशेष शृंगार किया गया था। घरों, मंदिरों और पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के एसपी गुप्ता सभा भवन में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव व महासचिव राकेश कुमार वशिष्ठ द्वारा गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य अतिथि द्वितीय जनपद न्यायाधीश मुरादाबाद अजय कुमार उपस्थित रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना तीन दिवस के लिए की गई है। विसर्जन यात्रा बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में अशोक सक्सेना, अचल शर्मा, चक्रेश लोहिया, आशुतोष त्यागी, जितेंद्र कुमार खंडेलवाल, सुमित कौशिक, विश्वास गुंबर, अभिषेक भटनागर, विजेंद्र सिंह, दीपिका वर्मा, रमा पंत, उर्फीया तबस्सुम, मंजू बिहार, शकीला, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, श्रीकांत उपाध्याय, आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed