{"_id":"688533f25536d2fa40014340","slug":"ganja-worth-rs-45-lakh-recovered-four-including-a-woman-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-695342-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 45 लाख रुपये का गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 45 लाख रुपये का गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 45 लाख रुपये की कीमत के 98 किलो 900 ग्राम गांजे के साथ महिला समेत चार तस्करों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। यह तस्कर पश्चिम बंगाल से राजधानी एक्सप्रेस में गांजा लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इस गिरोह का नेटवर्क यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक फैला है। जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।एसपी रेल आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ अपनी टीम के साथ शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला के साथ चार व्यक्ति मौजूद हैं। सभी के पास ट्राॅली बैग हैं। पुलिस इनके पास पहुंची तो सभी इधर उधर जाने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बसंत कुंज निवासी अजय कुमार, सोनू कुमार और कपिल चंद्र और पश्चिम बंगाल के दीजानपुर जिले के कुमार गंज थाना क्षेत्र के नवाक गांव निवासी आधूरी राय को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी रेल ने बताया कि अजय कुमार के ट्रॉली बैग से 18 किलो 600 ग्राम गांजा, 17 किलो 600 ग्राम, सोनू कुमार के बैग से 21 किलो, कपिल चंद के बैग से 20 किलो 900 ग्राम और आधूरी राय के बैग से 20 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजधानी एक्सप्रेस से गांजा लाकर आए थे। यूपी, दिल्ली, पंजाब के जिलों और शहरों में सप्लाई करते हैं। पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।