फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ganga Dussehra: Heavy vehicles will not ply on the highway for three days.

गंगा दशहरा : तीन दिन हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Heavy vehicles will not ply on the highway for three days.
मुरादाबाद। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने तीन दिन तक रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक भारी वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बृजघाट में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। तीन दिन हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। इस बदले मार्ग से ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन



यह रहेगी व्यवस्था
- मुरादाबाद से मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाला भारी एवं हल्के मालवाहक वाहनः मुरादाबाद पुराना टोल से चंदौसी कट से गागन तिराहा से संभल कट अंडर से मैनाठेर रोड से सिरसी से चंदौसी चौराहा संभल होकर चौधरी सराय चौकी संभल से वाया गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्स प्रेस वे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरादाबाद से बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी एवं हल्के मालवाहक वाहन : मुरादाबाद से मेरठ बिजनौर, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया- टीएमयू अंडरपास, शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर होते हुए मेरठ एवं मुजफ्फरनगर जाएंगे।
- रामपुर से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले भारी और हल्के मालवाहक वाहन - रामपुर से आने वाले वाहन शाहबाद, बिलारी से चंदौसी होकर बहजोई लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे


- रामपुर से अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात बहजोई-धनारी- इंद्रा चौक बबराला नेहरू चौक गुन्नौर नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed