फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gang rape with teenager

नशीली बर्फी खिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
gang rape with teenager
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी थानाक्षेत्र में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़िता को उसकी मौसी मेहमानदारी कराने के बहाने अपने साथ ले गई थी। उसे नशीली बर्फी खिला दी जिससे वह अचेत हो गई, इसके बाद मौसी के दो परिचित युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मौसी समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने सोमवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट है। तहरीर के मुताबिक किशोरी की भोजपुर थाना क्षेत्र एक गांव में रहने वाली मौसी 26 मई को घर आई थी। मौसी उसे मेहमानदारी कराने के बहाने अपने साथ ले गई। आरोप है कि घर पर मौसी ने उसे बर्फी खिलाई और आराम करने के लिए एक कमरे में भेज दिया। कमरे में उसे नींद आ गई। 27 मई की सुबह आंख खुली तो उसने अपने आपको एक वैन में लेटा हुआ पाया। वैन में जिसमें सफीलपुर गांव निवासी वसीम और मसरूर, बहटा सरथल गांव निवासी तसव्वुर, चंदौसी के मोहल्ला बदायूं चुंगी निवासी शाहरुख और इसरार भी बैठे थे। थोड़ी देर बाद सभी लोग उसे कार में ही बंद कर कहीं चले गए। गर्मी के कारण वह बेहोश हो गई। 27 मई की आधी रात को होश आया तो उसने खुद का एक कमरे में बंद पाया। इस दौरान उसे पता चला कि दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया है। किशोरी ने आपबीती मौसी को बताई। मौसी ने उस पर यह बात किसी को नहीं बताने का दबाव बनाया, धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो किशोरी और उसके पिता को जान से मार देंगे। चार जून को मौसी उसे उसके घर के सामने सड़क पर छोड़कर चली गई। घर पहुंच कर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ थाने पहुंच कर किशोरी ने केस दर्ज कराया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार महिला और पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed