फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Group misdeed after entering a woman s house in Moradabad s Moondhapande

महिला की आपबीती: मैं अकेली थी, एक महिला आई और बाल पकड़कर ले गए कमरे में, वहां दो लोगों ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 24 Apr 2023 06:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2023 06:03 PM IST
सार

महिला ने बताया कि वह 26 फरवरी को घर में अकेली थी। उसके बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और दरिंदगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Group misdeed after entering a woman s house in Moradabad s Moondhapande
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस घटना में एक आरोपी की पत्नी ने भी सहयोग किया। पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

41 वर्षीय पीड़ित महिला ने मूंढापांडे के निवासी चरन सिंह, अकल सिंह और अकल सिंह की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह 26 फरवरी को घर में अकेली थी। उसके बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए। अकल सिंह की पत्नी बालों की चोटी पकड़कर उसे खींचकर कमरे में ले गई। इसके बाद आरोपी अकल सिंह और चरन सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर उसके बच्चे और आस पड़ोस के लोग आ गए थे। इसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed