फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang making fake passports for Lawrence gang operatives busted

तिहाड़ जेल में मुलाकात: लॉरेंस गैंग के गुर्गों का फर्जी पासपोर्ट बनाया, महफूज साथी संग गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 09:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद/फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद/फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 09:01 AM IST
सार

कटघर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गिरोह से जुड़े बदमाशों के लिए फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अगवानपुर निवासी महफूज उर्फ भूरा दलाल और फरीदाबाद निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gang making fake passports for Lawrence gang operatives busted
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई व गोगी गैंग से जुड़े बदमाशों के लिए फर्जी पहचान के सहारे पासपोर्ट तैयार कराने वाले गिरोह का कटघर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अगवानपुर निवासी महफूज उर्फ भूरा दलाल और फरीदाबाद निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, ग्राम प्रधान और पार्षदों के लेटर पैड, मोहरें, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, चेकबुक और बिजली के बिल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महफूज फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में आकाश से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद आकाश ने विदेश जाने के लिए फर्जी पहचान पर पासपोर्ट बनवाने के लिए महफूज से संपर्क किया। इसके एवज में उसने महफूज को साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे। महफूज और आकाश हरियाणा के फरीदाबाद के फरीदपुर का निवासी है। दोनों को बुधवार दोपहर रामगंगा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश ने मथुरा निवासी अपने फुफेरे भाई रवि पुत्र प्रेम स्वरूप का आधार कार्ड महफूज को दिया था। इसी पहचान के आधार पर आकाश का पासपोर्ट बनवाने के लिए कटघर क्षेत्र के ताजपुर माफी गांव का पता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब पते का सत्यापन किया तो रवि नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। आवेदन संदिग्ध मिलने पर उसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद भी आरोपियों ने दोबारा पासपोर्ट बनवाने की तैयारी शुरू कर दी। पासपोर्ट बनने से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। आरोपी महफूज ने 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दीपक बॉक्सर का भी रवि अंतिल नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इस मामले में महफूज जेल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed