{"_id":"66d7ba495d02c5fa37060399","slug":"gagan-of-moradabad-won-in-butterfly-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-472336-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बटरफ्लाई में मुरादाबाद के गगन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बटरफ्लाई में मुरादाबाद के गगन ने मारी बाजी
विज्ञापन
मुरादाबाद। नौवीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में पुलिस तैराकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद के गगन पासवान ने 50 मीटर बटरफ्लाई में बाजी मारी। दूसरी स्पर्धाओं में भी मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
बरेली जोन पुलिस की 62वीं अंतर जनपदीय तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की मेजबानी मुरादाबाद जनपद को मिली है। इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, शाहजहांपुर और अमरोहा के 105 खिलाड़ी प्रतिभाग रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 9वीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में किया जा रहा है।
डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार को गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी देहात संदीप कुमार मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए गए। पहले दिन वाटर पोलो, 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा, 200 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई में मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन
100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा-
- मुरादाबाद के गगन पासवान प्रथम
- अमरोहा के गुरदीप राणा द्वितीय
200 मीटर बैक स्ट्रोक
- मुरादाबाद के मदन पाल प्रथम
- बरेली के संदीप द्वितीय
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
अमरोहा के गुरदीप राणा प्रथम
अमरोहा के रामसिंह द्वितीय
-50 मीटर बटरफ्लाई
मुरादाबाद के गगन पासवान प्रथम
मुरादाबाद के प्रशांत द्वितीय