फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   frontline variours is much more in vaccination compare to health workers

टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों से आगे निकले फ्रंटलाइन योद्धा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
frontline variours is much more in vaccination compare to health workers
पुलिस लाइन अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकारण अभियान में दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को जिले में हुए टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर स्वास्थ्य कर्मियों से आगे निकल गए। पहले दिन 76.36 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी। वहीं 74.75 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाया गया। अब 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को आठ केंद्रों पर 935 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। लेकिन केंद्रों पर 714 फ्रंटलाइन वर्करों ही टीका लगाने पहुंचे। लक्ष्य के सापेक्ष 76.36 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वहीं शहर के 11 अस्पतालों के 23 सत्रों में 1934 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। हालांकि लक्ष्य 2587 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का था। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण का प्रतिशत 74.75 रहा। जो फ्रंटलाइन वर्करों की तुलना में 1.61 फीसदी कम है। प्रतिशत के आंकड़े में टीकाकरण के पहले दिन फ्रंटलाइन वर्कर स्वास्थ्य कर्मियों से आगे निकल गए। 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

टीएमयू और ठाकुरद्वारा रहे अव्वल
मुरादाबाद। शुक्रवार को हुए टीकाकरण में टीएमयू और ठाकुरद्वारा अव्वल रहे। स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकारण में टीएमयू आगे रहा। यहां सबसे अधिक 85.8 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वहीं फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण में ठाकुरद्वारा नंबर एक पर रहा। यहां सबसे अधिक 93.8 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण
केंद्र------------प्रतिशत
महिला अस्पताल-----42.4
जिला अस्पताल-----68.9
केंद्रीय पुलिस अस्पताल---78.4
विवेकानंद अस्पताल--50.0
कॉसमॉस अस्पताल--69.4
ब्राइट स्टार अस्पताल--47.4
क्रेस्ट अस्पताल--41.5
कोठीवाल डेंटल कालेज--41.6
अपेक्स हास्पिटल--57.9
आशीर्वाद नर्सिंग होम--78.3
टीएमयू--85.8
फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण
केंद्र-----------प्रतिशत
भोजपुर---------85.6
बिलारी---------79.2
कांठ-----------80.8
कुंदरकी---------82.4
ताजपुर----------89.9
ठाकुरद्वारा---------93.8
एपीएचसी टाउनहॉल-39.2
केंद्रीय पुलिस अस्पताल-68.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed