फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   From worker hanging from the noose

फर्म कर्मी ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
From worker hanging from the noose
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती सूरज नगर में फर्म कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। युवक ने आत्महत्या किस कारण की। इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाला युवक सूरज (22) कटघर के पीतल बस्ती सूरज नगर निवासी था। परिवार में मां शकुंतला देवी और तीन भाई हैं। सभी भाई फर्म में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को फर्म की छुट्टी थी। जिस कारण सभी भाई घर में मौजूद थे। रविवार दोपहर दो भाई बाजार चले गए थे। बाकी सदस्य घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान सूरज दूसरे कमरे में चला गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रस्सी को फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गया। काफी देर बाद सूरज कमरे से बाहर नहीं आया तो मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर मां ने दूसरे बेटों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो सूरज लटका हुआ था। भाइयों ने रस्सी काट कर सूरज को नीचे उतार लिया और जिंदगी की आस में उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर कटघर देवेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। आत्महत्या किन कारणों से की। अभी इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed