फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Friend's number was given instead of customer care, 66 thousand rupees were blown from the account

Moradabad News: एटीएम बूथ पर खड़े ठग ने मदद के बहाने दे दिए अपने दोस्त का नंबर, खाते से उड़ा लिए 66 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Friend's number was given instead of customer care, 66 thousand rupees were blown from the account
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकलने गए छात्र का कार्ड बदल कर ठग ने 66 हजार 645 रुपये पार कर दिए। पीड़ित का डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया था। ठग ने पहले उसे कस्टमर केयर का नंबर बताकर अपने दोस्त से बात करा दी। छात्र अपने घर लौट गया। इसी बीच आरोपी ने उसके खाते से रकम निकाल ली।
विज्ञापन

कटघर थाना के करूला गली नंबर एक निवासी खलीकुर्रहमान बेटा मोहम्मद अबूजर 12वीं का छात्र है। अबूजर ने 22 अप्रैल को ईदगाह के पास स्थित एटीएम बूथ पर 3 हजार रुपये निकलने गया था। उसने मशीन में कार्ड लगाया। कार्ड फंस गया। वहां मौजूद एक युवक एटीएम के अंदर आ गया। उसने भी कार्ड निकलवाने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी ने एक नंबर पर कॉल लगा दी। जिसे वह कस्टमर केयर का नंबर बता रहा था। आरोपी ने उसे बताया कि आज छुट्टी की वजह से बैंक में कोई काम नहीं हो रहा है। अब कार्ड अगले दिन ही निकल पाएगा। इसके बाद छात्र घर पहुंच गया। अगले दिन वह एटीएम पर गया तो वहां कार्ड नहीं मिला। छात्र के खाते से भी 66 हजार रुपये निकल चुके थे। कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed