फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud with lady doctor

मकान दिलाने के नाम पर महिला चिकित्सक से 60 हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
fraud with lady doctor
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला चिकित्सक से मकान दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मकान नहीं मिलने पर महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। इस मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि आरोपी सलीम ने मकान दिलाने के नाम पर उनके पति से साठ हजार रुपये की रकम ली थी। छह माह बाद भी सलीम ने मकान नहीं दिला पाया। उसके पति ने सलीम से पैसे मांगे थे। आरोप है कि सलीम ने पैसे देने के बजाए टालना शुरू कर दिया था। उसके पति ने दोबारा सलीम को पैसों के लिए टोका तो सलीम गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया था। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया था। आरोप है कि सात मार्च की रात 10 बजे सलीम शराब पीकर अपने साथी नसीम, सूरज व नौशाद चिकित्सक के घर में घुस गए। गाली गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता भी की। आवाज सुनकर आसपास के ही लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला चिकित्सक की तहरीर पर सलीम, नौशाद, नसीम और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed