फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud with electric teqcnicion

बिजली मिस्त्री का एटीएम बदल कर 81 हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
fraud with electric teqcnicion
पाकबड़ा। एटीएम में रुपये निकालते समय किसी अजनबियों से मदद नहीं लेने की बैंकों की नसीहत के बावजूद एक बिजली कारीगर ठगी का शिकार हो गया। एटीएम में पहले से मौजूद ठग ने मदद के नाम पर कारीगर का डेबिट कार्ड बदल दिया और उसके खाते से 81 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद ठग की पहचान के लिए पुलिस एटीएम के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी इस्तेकार हुसैन बिजली कारीगर हैं। इस्तेकार के मुताबिक उन्हें किसी व्यक्ति को रुपयों का भुगतान करना था। वह रुपये निकालने के लिए पाकबड़ा थाना के सामने स्थित एक बैंक के एटीएम गए। एटीएम में पहले से ही एक युवक मौजूद था। उन्होंने कियोस्क में डेबिट कार्ड डाला और पिन अंकित किया लेकिन रुपये नहीं निकले। इस पर उनके पीछे खड़े युवक ने मदद करने को कहा। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड युवक को दे दिया। युवक ने कियोस्क में डेबिट कार्ड डाल कर उनसे पिन पूछकर अंकित किया लेकिन धन नहीं निकला। एटीएम में खराबी होने की बात कह युवक उन्हें डेबिट कार्ड देकर तेजी से बाहर निकल गया। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि युवक उन्हें दूसरा डेबिट कार्ड पकड़ा गया है। वह पाकबड़ा चले आए। आधे घंटे के बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। थोड़ी ही देर में दोबारा 41 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। खाते से रुपये निकलने से परेशान इस्तेकार ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने ठग की पहचान करने के लिए एटीएम पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed