{"_id":"622cf3db36b316492e186518","slug":"fraud-with-bussnessman-city-news-mbd4214115175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 30 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 30 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी ने एक व्यक्ति पर 30 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि आरोपी ने उन्हें बैंक से बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर रकम ली थी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कटघर थानाक्षेत्र के हनुमान मूर्ति तिराहा निवासी विजय सैनी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका हैंडी क्राफ्ट का कारखाना है। उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए रुपयों की की जरूरत थी। इसके लिए उन्हें शासन की एमएसएमई योजना के तहत बिजनेस लोन लेना था। उन्होंने इसके लिए प्रयास शुरू किया। तब सिविल लाइंस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिया कि वह बैंक से लोन दिला देगा। इसके लिए आरोपी ने फाइल चार्ज के नाम पर दो बार में तीस हजार रुपये ले लिए थे। बीस दिन में बिजलेस लोन की फाइल पास कराने का दावा किया था, लेकिन विजय सैनी को लोन नहीं मिला। एक माह बीत जाने के बाद भी रकम नहीं मिली तो उससे अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि आरोपी बार बार टालमटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल रिसीव करना ही बंद कर दिया।
एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।