फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud with a trader two lakh

बैंक कर्मी बताकर व्यापारी से डिटेल पूछकर खाते से उड़ाई रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
fraud with a trader two lakh
मुरादाबाद। साइबर अपराधी नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। अब एक व्यापारी को कॉल कर साइबर ठग ने झांसे में लेकर उनसे ओटीपी पूछ लिया और खाते से 2.87 लाख रुपये निकाल लिए। व्यापारी ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यापारी अशोक सैनी रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के दुलीवाला गांव निवासी हैं। उन्होंने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 31 मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को एसबीआई की नोएडा शाखा का कर्मचारी बताया। इसके बाद आरोपी ने अशोक से कहा कि उनके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये कट गए हैं। अगर वह रकम वापस कराना चाहते हैं तो मोबाइल पर ओटीपी भेज रहा हूं वह ओटीपी बता देना। व्यापारी ने खाता चेक किया तो उनके खाते से एक लाख चालीस हजार रुपये कट चुके थे। झांसे में आए अशोक ने मोबाइल पर आए ओटीपी को आरोपी को बता दिया। इसके बाद उनके खाते से एक लाख 47 हजार रुपये और निकल गए। जब व्यापारी ने उस नंबर पर कॉल की तो बंद हो चुका था। पीड़ित ने रामपुर पुलिस से इस मामले की शिकायत की। एक लाख से अधिक की ठगी होने के कारण रामपुर पुलिस ने व्यापारी को मुरादाबाद के साइबर थाने भेज दिया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। साइबर अपराध थाने की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed