{"_id":"66da57ce41be814a070cf5e7","slug":"fraud-of-two-lakhs-in-the-name-of-getting-a-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-473581-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी
Fri, 06 Sep 2024 06:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के पैरा की मिलक पूनम विहार निवासी चप्पा देवी ने कांशीराम नगर निवास जगदेव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि उसके पति किशन कश्यप कांशीराम नगर बुद्धा पार्क के पास खाने का ठेला लगाते हैं। कांशीराम नगर निवासी जगदेव उनके पास खाना खाने जाता था। जान पहचान होने पर आरोपी जगदेव ने किशन को झांसा दिया कि वह उसके बेटे अनुज कश्यप की नौकरी सरकारी विभाग में लगवा देगा। इसके लिए दो लाख रुपये खर्च करने होंगे। आरोपी ने अलग अलग तारीख में एक लाख छह हजार रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने अनुज की नौकरी नहीं लगवाई। रकम वापस मांगी आरोपी ने पति पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।