फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 3.5 lakh in the name of getting a job in Dubai

Moradabad News: दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3.5 lakh in the name of getting a job in Dubai
मुरादाबाद। दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। रकम लेकर आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया। वहां युवक को कोई काम नहीं मिला। वहां लौटने के बाद पीड़ित ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के मोहल्ला बरवलान निवासी मोहम्मद निजाम बिजली मैकेनिक है। उसने बताया कि वह काम की तलाश थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कटघर के कुंडे वाली मिलक पंडित नगला निवासी मोहम्मद नबी से हुई। उसने बताया कि उसके साथी दुबई की अनेक कंपनियों में युवाओं को नौकरी दिलवाते हैं। उसने निजाम को भी भरोसा दिया कि दुबई में नौकरी लगवा देगा। मोहम्मद नबी ने निजाम से कहा कि उसके एजेंट मुरादाबाद से दिल्ली-मुंबई और दुबई तक में मौजूद हैं।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने से लेकर रहने खाने तक का इंतजाम कर देंगे। इसके बदले 3 लाख 50 हजार रुपये देने होंगे। पीड़ित ने 3.5 लाख रुपये मोहम्मद नबी को दे दिए थे। इसके बाद मोहम्मद नबी उसे दिल्ली के अपने पार्टनर परफेक्ट ट्रू कन्सेल्टेंट ओवरसेस कंपनी के एमबी शेख और एमजेड नदवी से मिलवाया। उसे 60 दिन का वीजा दिया गया। 14 दिसंबर 2023 को वह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा तो उसे एजेंट ने एक दूसरा वीजा 30 दिन का दिया। निजाम का आरोप है कि 15 दिसंबर को वह दुबई के रसल उल खेमा एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां एक दूसरा एजेंट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह एजेंट निजाम को अपने साथ दूर रेगिस्तान में ले गया और सड़क किनारे खड़े कंनेटर ट्रक में बंद कर दिया। वहां पहले से कई भारतीय और बाग्लादेशी मजदूर बंद थे। उससे 15 से 18 दिसंबर 2023 तक बोझा ढुलाई का काम कराया गया। इसके बाद मौका पाकर वह वहां से किसी तरह भाग निकला और दुबई पुलिस को सूचना दिया। वहां की पुलिस ने अगले दिन शारजहां एयरपोर्ट पर छोड़ा। वहां से अपने घर वालों और दोस्तों को कॉल करके किसी तरह टिकट कर इंतजाम करके पीड़ित वापस आया। पीड़ित ने घर लौटने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article