फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 1.11 crore on the pretext

Moradabad News: जमीन का एग्रीमेंट कराने का झांसा 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.11 crore on the pretext
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के डिलरा रायपुर निवासी राकेश चंद्र ने मैनाठेर थाने में कटघर के पंडित नगला निवासी दो सगे भाई सुभान अली और अब्दुल सलाम के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पीड़ित और उनके पार्टनरों से जमीन का एग्रीमेंट कराने के नाम पर एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी है। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित राकेश चंद्र ने बताया कि बताया कि सुभान अली और अब्दुल सलाम ने मैनाठेर क्षेत्र स्थित 2.8610 हेक्टेयर जमीन में खुद को आधी जमीन का और काबिज बताया था। आरोपियों की माता नसीमन और मुरादन के बीच विवादित संपत्ति को बेचने के लिए राकेश चंद्र और उनके पार्टन दीपक यादव निवासी अक्का रायपुर थाना मूंढापांडे, नन्हें उर्फ सुरेश निवासी मऊ खास निकट सहारनपुर, मो. असलम, निवासी बरवारा मझरा भैंसिया थाना कटघर, नेम सिंह निवासी रामगंगा विहार थाना सिविल लाइंस से दो करोड़ पांच लाख रुपये में तय हुआ था। तब दो लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इसके अलावा अलग अलग तारीख और माध्यम से अब तक एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये सुभान अली और अब्दुल सलाम ले चुके हैं। बाकी रकम रजिस्ट्री एग्रीमेंट के वक्त देना तय हुआ था।
विज्ञापन

सौदा तय करते वक्त ये सुभान अली और उनके भाई ने वादा किया था कि जमीन से संपत्ति हो भी मुकदमेबाजी और विवाद चल रहा है। वह जल्द ही समाप्त हो जाएगा। 11 माह के अंतराल में ही एग्रीमेंट कराने का दावा किया गया था लेकिन समय अवधि समाप्त होने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं कराया गया। बार बार तगादा करने पर आरोपी तैयार नहीं हुए। पीड़ित और उनके पार्टनरों ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article