फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of one lakh rupees in the name of investing in crypto currency

Moradabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर एक लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh rupees in the name of investing in crypto currency
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में रहने वाले युवक से साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी उसे टास्क पूरा करने का झांसा देकर और रकम मांग रहे हैं।
विज्ञापन

कटघर के रुस्तमपुर बड़मार निवासी रोबिन कुमार के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर था। बीटेक करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा रोबिन ठगों के झांसे में आ गया। शरुआत में ठगों ने उसके खाते 150 रुपये भेजे और बताया कि कंपनी के पेज को लाइक और शेयर करना होगा। इसका स्क्रीनशॉट भेजने पर भुगतान मिलेगा।आरोपी ने उसे टास्क भेजे और इसके लिए रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई। आरोपी ने बताया कि वह इस रकम को क्रिप्टो करेंसी में लगाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह आरोपी ने उससे 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन उसके खाते में रकम वापस नहीं आई। आरोपी ने कहा कि उन्हें एक टास्क और पूरा करना होगा। इसके बाद रकम वापस आ जाएगी। रोबिन ने अपने एक परिचित से 60 हजार रुपये लेकर ठग के बताए खाते पर जमा कर दिए। इसी तरह आरोपी उससे एक लाख रुपये ठग चुका है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर रकम वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed