फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of 10 lakhs on the pretext of selling land, case registered against five including siblings

Moradabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, भाई बहनों सहित पांच पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 10 lakhs on the pretext of selling land, case registered against five including siblings
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जमीन बेचने का झांसा देकर आरोपियों ने युवक से दस लाख रुपये हड़प लिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा किसी अन्य के नाम कर दिया। भुक्तभोगी के शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में भाई बहनों सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
शहर के हरथला निवासी खेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फाजलपुर स्थित एक जमीन का सौदा पीरजादा निवासी शाकिर ने समीर, उसके भाई यासीन, बहन नसीम जहां और निशा से कराया था। उस समय 10 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौदा तय हुआ था। आरोपियों ने बताया कि वह अराजी पर छठवें हिस्से के मालिक हैं। सौदा तय करने के बाद खेम सिंह 20 नवंबर 2023 को तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद 25 नवंबर को दो लाख रुपये और चार दिसंबर को साढ़े चार लाख रुपये चेक जरिये और 50 हजार रुपये बैंक खाते में दिए। आरोपियों ने कुल दस लाख रुपये लिए। पैसा मिलने के बाद आरोपियों ने एग्रीमेंट किया। वादा किया कि सात माह के अंदर शेष रकम देने पर बैनामा हो जाएगा। पैसा लेने के बाद आरोपी बैनामा की बात सुनकर बहाना बनाने लगा। झांसा देकर उसने नौ अप्रैल 2024 को उस जमीन का बैनामा किसी अन्य के नाम कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर खेम सिंह ने आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की तो वे गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत थाने पर की। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि 10 जून को आरोपी समीर, यासीन, नसीम जहां व निशा दो अज्ञात लोगों के साथ दोपहर खेम सिंह के घर में घुस गए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि तुमने कहीं शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। इस मामले में खेम सिंह एसएसपी से न्याय गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने शाकिर, समीर, यासीन, नसीम जहां और निशा के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed