फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud lawsuit against the general manger

बेलवाड़ा मिल के अध्यासी व महाप्रबंधक के धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud lawsuit against the general manger
मुरादाबाद। जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह चौहान ने रात्रि 11 बजे बेलवाड़ा चीनी मिल में छापा मारकर बिना पर्ची के तौली गई तीन ट्रालियां पकड़ लीं। डीएम के आदेश पर सचिव गन्ना समिति मुरादाबाद ने मिल के अध्यासी और प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार रात्रि 11 बजे उन्होंने कांठ गन्ना समिति सचिव सुरेश चंद्रा के साथ बेलवाड़ा चीनी मिल में छापा मारा। उस समय तौल नहीं हो रही थी। मिल परिसर में तौल कर खड़ी की गई ट्रालियों की जांच की तो उसमें गन्ने से लदी तीन ट्रालियां पर्ची के माध्यम से तुली नहीं पाई गईं। डीसीओ के मुताबिक ये ट्रालियां हाथ से लिखे हुए चालान से तुली पाई गईं। इस पर डीसीओ ने मौके पर मौजूद सभी मिल अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाने के साथ इसकी सूचना डीएम को दी। इस पर डीएम ने सुसंगित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीसीओ ने बताया कि गन्ना समिचि सचिव की ओर से भोजपुर थाने में मिल के अध्यासी अधिकारी रणवीर प्रताप सिंह व महाप्रबंधक गन्ना राजपाल सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अलावा 420, 120 बी, 467, 468 व 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गन्ना समिति सचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed