फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud case filed against 14 including assistant registrar

सहायक निबंधक सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
fraud case filed against 14 including assistant registrar
मुरादाबाद। फैसल एजुकेशनल सोसायटी के मामले में नागफनी थाने की पुलिस ने सहायक निबंधक, पूर्व प्रधानाचार्या सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि संस्था के निष्कासित व्यवस्थापक ने अध्यक्ष का कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर निबंधक कार्यालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में सहायक निबंधक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

संभल जिले के शाहपुर डसर पाकबड़ा असमौली निवासी मोहम्मद रजा ने अपर पुलिस महानिदेशक को 10 मई 22 को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह फैसल एजुकेशनल सोसायटी एमबीडी -53 की साधारण सभा का वास्तविक सदस्य है। संस्था बारादरी स्थित सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी एंड चिट्स 1991 से पंजीकृत है। सोसायटी से दो इंटर कालेज और एक डिग्री कालेज संचालित है। संस्था के व्यवस्थापक जुल्फेकार अली को आठ अप्रैल 2021 को संस्था विरोधी गतिविधियों के चलते पद से हटा दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद जुल्फेकार ने विद्यालयों पर कब्जा करने की नीयत से पूर्व प्रधानाचार्य नीलम यादव, फतेहपुर मैनाठेर निवासी जाने आलम, ताहरपुर निवासी हारून, करुला मझोला निवासी शमीम, मुरादाबाद जिले के रहनेवाले मो. फईम, फिरोज अनवर, देवेंद्र कुमार, डूंगर सिंह, पीतम सिंह, आरती यादव, सुधा यादव, सीमा रानी को षडयंत्र में शामिल कर सोसायटी के अध्यक्ष मो. साजिद का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निबंधक कार्यालय में प्रस्तुत किया। इनमें कार्यवाही रजिस्टर, एजेंडा रजिस्टर, सदस्यता रजिस्टर, कैश बुक और लेजर आदि शामिल हैं। आरोप यह भी है कि सहायक निबंधक भूपेंद्र कुमार और कार्यालय की साठगांठ से सभी 13 लोगों को सोसायटी का सदस्य पंजीकृत कराया गया। इस मामले में सीओ कोतवाली मुरादाबाद ने प्राथमिक जांच की। जांच रिपोर्ट आने के बाद नागफनी पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक सोनू कुमार को सुपुर्द की गई है। इस बारे में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज है। विवेचना के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed