{"_id":"6a99e1218e5cbb386a013f83","slug":"four-trains-including-the-ala-hazrat-express-will-run-on-diverted-routesfour-trains-including-the-ala-hazrat-express-will-run-on-diverted-routes-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-984563-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बदले मार्ग से चलेंगी आला हजरत समेत चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बदले मार्ग से चलेंगी आला हजरत समेत चार ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट और पालम स्टेशनों के बीच स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग के लिए सात अक्तूबर को छह घंटे का यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते छह और सात अक्तूबर को मुरादाबाद से गुजरने वाली आला हजरत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि (14321) बरेली-भुज एक्सप्रेस सात अक्तूबर को दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी। इसके कारण दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुड़गांव, गढ़ी हरसरू और पटौदी रोड स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। वहीं, (14312) भुज-बरेली एक्सप्रेस छह अक्तूबर को रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली होकर चलेगी।
इसके निर्धारित मार्ग के पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू जंक्शन, गुड़गांव, पालम और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। (09203) वेरावल-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस भी छह अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका गुड़गांव स्टेशन पर ठहराव प्रभावित रहेगा। इसके अलावा (15715) किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस छह अक्तूबर को निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे के बजाय सुबह 8:30 बजे रवाना होगी।