{"_id":"65e8cf77480f7720790337af","slug":"four-seriously-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-102958-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में चार गंभीर घायल
विज्ञापन
बिलारी। कोतवाली क्षेत्र में जरगांव रोड पर सतारन गांव की पुलिया के पास बुधवार देर शाम करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में चार बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम जरगांव निवासी खेमकरन का बेटा अजय अपनी माता संतोषी देवी और दादी भूरी को बाइक पर बैठाकर जरगांव से बिलारी आ रहा था। थाना कुंदरकी के इमरतपुर उधो गांव निवासी दारा सिंह का बेटा आकाश सिंह बिलारी से जरगांव की ओर जा रहा था। रास्ते में सतारन गांव की पुलिया के मोड़ पर दोनों तेज रफ्तार बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बाइकें आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। बाइक सवारों में से कोई भी हेलमेट लगाए हुए नहीं था। चारों घायलों को सड़क पर पड़ा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस में बैठाकर चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चारों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंच गई और घायलों से जानकारी जुटाई।