फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four new death in moradabad form covid 19

मुरादाबाद और अमरोहा के संक्रमित की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
four new death in moradabad form covid 19
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात मुरादाबाद के एक शिक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक अमरोहा निवासी है। बुधवार को कोरोना के 139 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 137 और संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 8027 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक ठाकुरद्वारा निवासी 45 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति को 21 सितंबर को दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमित काशीपुर उत्तराखंड के एक बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। संक्रमित की बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे मौत हो गई। कुंदरकी ब्लाक के बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूल में तैनात 40 वर्षीय शिक्षक की बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मेरठ में मौत हो गई। शिक्षक 2004 बीटीसी बैच के थे। आकस्मिक निधन की खबर मिलते से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। कुंदकरी, जीतपुर निवासी ही 38 साल के युवक की कॉसमॉस अस्पताल में शाम साढ़े तीन मौत हो गई। युवक को 22 सितंबर को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

अमरोहा निवासी 58 वर्षीय संक्रमित मरीज ने भी टीएमयू में मंगलवार रात पौने तीन बजे दम तोड़ दिया। संक्रमित रात में ही अमरोहा से रेफर होकर आया था। बुधवार को 139 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 33 संक्रमित हैं। मझोला से तीन, किसरौल से दो, बंगला गांव से एक, हरथला से 15, कांठ से पांच, ताजपुर, भोजपुर, डिलारी और ठाकुरद्वारा से एक-एक संक्रमित मिला है। 106 पॉजिटिव मरीज आरटीपीसीआर और निजी लैब से आए हैं। इनमें मानसरोवर कालोनी से एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव हैं। बाकी मरीज शहर और ग्रामीणों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
- आज के मरीज 139
- अब तक मरीज 8027
- आज की मौत 03
- अब तक मौत 137
- अब तक स्वस्थ 6604
- एक्टिव मरीज 1140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed