फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four months on from the Delhi fair, 1,200 exporters are still awaiting their grants.

Moradabad News: दिल्ली फेयर को चार महीने बीते, 1200 निर्यातकों को अभी अनुदान का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four months on from the Delhi fair, 1,200 exporters are still awaiting their grants.
मुरादाबाद। चार महीना बीतने के बाद भी दिल्ली फेयर में जाने वाले मुरादाबाद के करीब 1200 निर्यातकों को सब्सिडी नहीं मिल सकी है, जो करीब आठ करोड़ रुपये है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) ने इस पर नाराजगी जताते हुए निर्यातक हित में सब्सिडी को तत्काल जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

फरवरी में दिल्ली फेयर लगा था जिसमें मुरादाबाद से छोटे व मझोले निर्यातकों सहित करीब 1200 निर्यातकों ने सहभागिता की। इसमें शामिल होने पर निर्यातकों को स्टॉल चार्ज और आने जाने के व्यय के रूप में अनुदान दिया जाता है। मुरादाबाद के निर्यातकों का यह अनुदान करीब आठ रुपये बनता है, जो अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने बताया कि दिल्ली फेयर की सब्सिडी हमारे निर्यातकों के लिए अत्यंत आवश्यक वित्तीय सहायता है। इसके लिए कई बार संबंधित विभागों को लिखा गया है लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सब्सिडी में हो रही देरी से छोटे एवं मध्यम निर्यातकों पर विशेष रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि कई निर्यातक अपने उत्पादन चक्र और ऑर्डर प्लानिंग इसी सहायता के आधार पर करते हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो यह मुद्दा उच्च स्तर पर भी उठाया जाएगा।


भेजा गया है प्रस्ताव
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त (उद्योग) देवेंद्र कुमार ने बताया कि फरवरी में दिल्ली फेयर लगा था, जिसमें निर्यातकों को स्टॉल लगाने का और फेयर में आने जाने का खर्च अनुदान के रूप में दिया जाता है। मुरादाबाद से करीब 1200 निर्यातक गए थे, जिनके भुगतान के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये मांग प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आने वाला है, आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed