फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four friends gang-raped a girl

Moradabad News: चार दोस्तों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four friends gang-raped a girl
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस के अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली। जिसे सोशल मीडिया वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहे हैं। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले दूसरे मोहल्ले में रहने वाले युवक से फोन पर उसकी बात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और मिलना जुलना शुरू हो गया था। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि एक दिन युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया, यहां पहले से उसके तीन दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर कहीं शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़िता शांत हो गई और उसने किसी से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

16 मार्च को पीड़िता युवक के घर पहुंच गई और उसके मां-बाप से शिकायत की। तब आरोपी के परिजनों ने उसे डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। तब युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवती के प्रार्थनापत्र को जांच के लिए अगवानपुर चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article