फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four died

ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
four died
four died
ह्यमुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में चार अलग अलग जगह ट्रेनों की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। हरथला, संडीला चांदपुर और धामपुर में ट्रैक पर शव पड़े होने की वजह से ट्रेनों का भी संचालन बाधित हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद ही रेल संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में चंद्र नगर चांदी वाला मंदिर के शुक्रवार सुबह 45 वर्ष एक व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर पड़ा हुआ था। रेल कर्मचारी ट्रैक चेक करने पहुंचे तो उन्होंने यहां शव पड़ा देख लिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी हरथला स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर रेल चौकी इंचार्ज अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इसके अलावा मंडल के चांदपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म एक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम और जीआरपी को दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और दस बजकर बीस मिनट पर ट्रैक से शव हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। इस दौरान 50 मिनट तक पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। धामपुर और हबीबवाला के बीच दोपहर तीन बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाया गया। मंडल के संडीला भी एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed