फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four and a half lakh rupees looted from traders in the dock

Moradabad News: कटघर में व्यापारियों से साढ़े चार लाख की लूट, पुलिस संदिग्ध मान रही घटना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh rupees looted from traders in the dock
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर अंबाला कैंट के व्यापारियों से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि लूट की कोई घटना नहीं हुई है। लूट का आरोप लगाने वाले व्यापारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला कैंट निवासी विजेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार ने हीरा साउंड नाम से व्यापार करते हैं। दोनों ने बताया कि घर से साढ़े चार लाख रुपये लेकर बैंड का इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने के लिए कार से मुरादाबाद आ रहे थे। कार जैसे ही मुरादाबाद के रामगंगा नदी पुल के पास पहुंची। इसी दौरान एक महिला का फोन आया। गाड़ी रोक कर वह महिला से बात कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए और उन्होंने तमंचों के बल पर उनसे साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। कटघर थाने की पुलिस और पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से पूछताछ की। कटघर थाना प्रभारी व्यापारियों से पूछताछ की गई है। वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए हैं। व्यापारियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से नकदी बरामद हुई। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article