फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former Pradhan duped of Rs 1.43 lakh on the pretext of getting a loan

Moradabad News: ऋण दिलाने का झांसा देकर पूर्व प्रधान से ठगे 1.43 लाख

Fri, 19 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 19 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan duped of Rs 1.43 lakh on the pretext of getting a loan
कांठ। एसएसपी के आदेश पर कांठ थाने में दर्ज की गई एफआईआर में शिकायतकर्ता जबर सिंह ने मुरादाबाद के चार लोगों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर 1.43 लाख रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांठ थाने के गांव रुस्तमपुर निवासी पूर्व प्रधान जबर सिंह ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसके पास मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के बरवलान निवासी अदनान खान, अनस खान, सईद और आमिर आए। इनसे उसकी पहले मुरादाबाद में ही जान पहचान हुई थी। इन्होंने उससे कहा कि वह सरकारी योजना के तहत ऋण दिलाने का काम करते हैं। वह प्रत्येक व्यक्ति को दो महीने के अंदर 20-20 लाख का ऋण बैंकों से दिला देंगे। जिसमें ऋण लेने वाले हर व्यक्ति को फाइल व कुछ कागजों आदि के खर्चे के लिए 25-25 हजार रुपये पहले देने होंगे। पूर्व प्रधान का कहना है कि इनकी बातों में आकर उसने अपने व दोनों पुत्रों और रिश्तेदारों के 143797 रुपये विभिन्न माध्यमों व नगद के रूप में आरोपियों को दे दिए। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी इन्होंने ऋण नहीं दिलाया। कहने पर यह बहाने बनाकर टालते रहे, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। बार-बार मांगने पर भी इन्होंने रुपये नहीं लौटाए। पूर्व प्रधान का आरोप है कि जब वह रुपये मांगे इनके घर गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने बाद विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed