फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former MP Jayaprada did not appear in court.. Hearing on 18th, Azam and ST Hasan are also accused

अभद्र टिप्पणी केस: कोर्ट में पेश नहीं हुईं पूर्व सांसद जयाप्रदा.. 18 को सुनवाई, आजम और एसटी हसन भी हैं आरोपी

Thu, 12 Sep 2024 08:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

अभद्र टिप्पणी केस मामले में रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हुई। अब इस मामले में मुरादाबाद की कोर्ट में 18 को सुनवाई होगी। यह मामला वर्ष 2019 में दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Former MP Jayaprada did not appear in court.. Hearing on 18th, Azam and ST Hasan are also accused
पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : संवाद

विस्तार

अभद्र टिप्पणी मामले में बाॅलीवुड अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनके पक्ष में गवाही देने के लिए अदालत में अधिवक्ता की ओर से प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर बहस के लिए अदालत ने 18 सितंबर की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापन


आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं।


जयाप्रदा के वकील वैभव अग्रवाल ने घटना के समय मौजूद चश्मदीद गवाह सैफ उल्ला खां को तलब करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। अदालत ने प्रार्थनापत्र पर बहस के लिए 18 सितंबर की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed