फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former MLA Ali Yusuf Ali expelled from Congress

पूर्व विधायक अली युसुफ अली कांग्रेस से निस्कासित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Ali Yusuf Ali expelled from Congress
पूर्व विधायक अली यूसुफ अली कांग्रेस से निष्कासित
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में किए गए निष्कासित
रामपुर। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पूर्व विधायक अली युसूफ अली को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।

विधानसभा चुनाव से चर्चा में बने पूर्व विधायक युसूफ अली को आखिरकार कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस ने युसूफ अली को विधानसभा चुनाव में चमरौआ विधानसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन कुछ दिन बाद ही अली युसूफ अली सपा में शामिल हो गए थे। उनकी मंशा सपा से चमरौआ विधानसभा का टिकट लेने की थी लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हुई और सपा ने चमरौआ विधानसभा सीट से नसीर अहमद को टिकट दे दिया। इसपर अली युसूफ अली एक बार फिर कांग्रेस के संपर्क में आ गए और अपना टिकट बचाने में कामयाब हो गए थे। हालांकि विधानसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद युसूफ अली एक बार फिर कांग्रेस से अलग चलने लगे और हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज के लिए वोट मांगने लगे। उनके गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा भी हुई, जिसमें मंच पर युसूफ अली भी दिखाई दिए। इसके बाद से ही युसूफ अली एक बार फिर चर्चाओं में आ गए थे। अब कांग्रेस ने अली युसूफ अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां ने बताया कि जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता की संस्तुति पर प्रदेश नेतृत्व ने अली युसूफ अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं अली युसूफ अली का कहना है कि वे तो पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके थे, इसीलिए उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed