फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former minister Nawab Kazim Ali Khan Condolences on demise of bollywood star nimmi

निम्मी को रहा था रामपुर से लगाव, निधन पर पूर्व मंत्री नवाव काजिम अली खां ने जताया शोक 

Thu, 26 Mar 2020 04:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 26 Mar 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Former minister Nawab Kazim Ali Khan Condolences on demise of bollywood star nimmi
निम्मी के निधन से नवेद मियां ने जताया शौक - फोटो : अमर उजाला

मशहूर फिल्म स्टार निम्मी को रामपुर से लगाव था। वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में रामपुर आई भी थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां जब भी मुंबई जाते थे तो उनसे जरूर मिलते थे। निम्मी के इंतकाल पर नवेद मियां ने गम का इजहार किया है। सुपरस्टार दिलीप कुमार, देवानंद और राजकपूर के साथ हिट फिल्मों में काम कर चुकी निम्मी का बुद्धवार रात्रि मुंबई में निधन हो गया। गुरुवार को उनको दफनाया गया। 

विज्ञापन


निम्मी ने  आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब, बरसात, आकाशदीप और बसंत बहार जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया था। निम्मी के इंतकाल पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद ने शोक जताया है। नवेद मियां ने बताया कि निम्मी का जन्म आगरा में हुआ था। वह फिल्म स्टार बनने से पहले रामपुर आई भी थीं। यह बात खुद निम्मी ने उन्हें बताई थी। नवेद मियां ने बताया कि 1995 से 2018 तक वह जब भी मुंबई जाते थे तो निम्मी से जरूर मिलते थे। वह बहुत अच्छे अखलाक वाली औरत थीं और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगता था। उन्हीं दीनी मालूमात बहुत ज्यादा थी। 
विज्ञापन


नवेद मियां ने बताया कि निम्मी से उनकी पहली मुलाकात अपनी बहन समन आपा के घर पर हुई थी। निम्मी समन आपा की सास, आंटी नैयर की दोस्त थीं। नवेद मियां ने बताया कि जब कल उन्हें इंतकाल की खबर मिली तो उन्होंने सबसे पहले निम्मी की देखभाल करने वाले उनके रिश्तेदार इजहार से बात की। इसके बाद फिल्म स्टार सायरा बानो, आशा पारेख, वहीदा रहमान को फोन कर इस बारे में बताया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से निम्मी के दफन में उनके समेत तमाम लोग शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed