{"_id":"6134769ed8576b00271bcf02","slug":"former-governor-aziz-qureshi-in-support-of-azam-khan-says-government-committed-atrocities-with-the-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम खां के समर्थन में उतरे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, बोले-सरकार ने सांसद के साथ जुल्म किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम खां के समर्थन में उतरे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, बोले-सरकार ने सांसद के साथ जुल्म किए
Sun, 05 Sep 2021 01:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:54 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने रामपुर में सपा सांसद आजम खां का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आजम खां के साथ जुल्म ज्यादती की है, जिस तरह से आजम खां को सरकार ने टॉर्चर किया है, उसके लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार (4 सितंबर) रात सांसद आजम खां के घर पहुंचे और उनकी पत्नी शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की। कुरैशी ने कहा कि कोरोना की वजह से वह डेढ़ साल से घर से बाहर नहीं निकल सके, लेकिन आज अपनी भाभी के पास आए हैं।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने आजम खां पर ज्यादती की। सरकार ने जिस तरह आजम खां को प्रताड़ित किया, उसके लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इस मामले में मैं लगातार बयान देता रहा हूं। अब भाभी से कहने आया था कि आप हिम्मत रखिए। लोग आपके साथ हैं। फतेह आपकी ही होगी।
जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर अजीज कुरैशी बोले कि आजम खां ने अपनी कौम की बेहतरी के लिए काम किया था। मुलायम सिंह यादव ने बिल पास कराया, लेकिन कुछ लोग चाहते थे कि यह कौम न पढ़े और उनकी बराबरी न कर सके।
विज्ञापन
इस वजह से बिल को 10 साल तक लटकाए रखा, लेकिन हमने हस्ताक्षर कर बिल पास कर दिया। इसकी वजह यह थी विश्वविद्यालय में 50 फीसदी सीटें मुसलमानों के लिए रखी गई थीं। यह एक तबके को कुबूल नहीं था।