{"_id":"5c670b0ebdec22093e7c0aaf","slug":"force-deployed-in-ratanpur-sumali-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरा शुमाली में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुरा शुमाली में फोर्स तैनात
Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को रतनपुरा शुमाली में जली हुई किताबों के अवशेष एकत्र करके उनको संदूक में रखते गांव वाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने गुरुवार को धर्मस्थल की बेहुरमती करते हुए वहां आग लगा दी थी। जिससे यहां पर रखी धार्मिक किताबे भी जल गई थी। सूचना के बाद पुलिस आ गई थी। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत करा दिया था। दूसरे दिन भी यहां सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात रही। पुलिस लगातार जांच कर रही है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव में स्थित धर्मस्थल से लोगों ने गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे धुआं उठता हुआ देखा था। आसपास के लोगों ने धर्मस्थल का गेट खोलकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी और धार्मिक किताबें भी जल रही थी। धार्मिक स्थल में गंदगी भी फैलाई गई थी। ऐसा देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया था।
धर्मस्थल में आग लगाने की सूचना पर अजीमनगर थाना की पुलिस मौके पहुंची, लेकिन लोगों को गुस्से को देखते हुए इससे आला अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद कई थानों की पुलिस, पीएसपी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एएसपी राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
बाद में गांव के ही मौलाना आशक हुसैन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को यहां पर फोर्स तैनात रही । वही इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस लगातार तलाश रही है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजा जा सके।