फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Food for the living public at Railway Industries for only Rs 15 - GM

Moradabad News: रेलवे स्टेशनों पर 15 रुपये में ही मिलता रहेगा जनता खाना - जीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Food for the living public at Railway Industries for only Rs 15 - GM
मुरादाबाद। रोजाना ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे के जीएम राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि रेलवे फिलहाल स्टेशनों पर मिलने वाले जनता खाने के दाम में बढ़ोतरी नहीं करने जा रहा है। स्टेशनों पर जनता खाना और अन्य पदार्थ पुराने दामों पर ही मिलेंगे। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने फिलहाल कोई नया आदेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


वर्तमान में शहरों के बाजारों में जहां लोग खाने-पीने के सामानों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। वहीं रेलवे ही एक मात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है, जिसमें अपने परिसर में लोगों को राहत दी है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना जनता खाने के 300 पैकेट बिकते हैं। इसमें यात्रियों को 15 रुपये में सात पूड़ी, आलू की सब्जी और आचार मिलता है। वहीं 20 रुपये में इसके साथ 300 एमएल की पानी की बोतल भी दी जाती है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के 200 स्टेशनों समेत उत्तर रेलवे के लखनऊ, अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और जम्मू मंडल की जिम्मेदारी संभालने जीएम के बयान ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अमर उजाला से बातचीत में जीएम ने कहा कि तमाम स्टेशनों पर खान-पान के स्टॉल व कैफेटेरिया का संचालन आईआरसीटीसी करता है। दाम बढ़ाने की पॉलिसी रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित होती है। वर्तमान में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाने को लेकर रेलवे की कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी द्वारा संचालित कैफेटेरिया की शुरुआत भी जल्द होने जा रही है। करीब 34 लाख रुपये की सालाना लाइसेंस फीस की शर्तों के साथ एक फर्म को टेंडर दिया जा चुका है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन पर जून के पहले सप्ताह में कैफेटेरिया शुरू हो जाएगा। यहां यात्रियों को 60 रुपये में शाकाहारी खाने की थाली मिलेगी। इसके अलावा किफायती दामों पर अन्य उत्पाद भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed