फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five thousand rupee refunds to haj travlers

जिले के छह हजार हजयात्रियों को रिफंड होंगे पांच हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
five thousand rupee refunds to haj travlers
सांकेतिक तस्वीर
मुरादाबाद। वर्ष 2018 और 2019 में हजयात्रा करके लौटे हाजियों को हज कमेटी पांच हजार रुपये रिफंड करेंगी। ये रकम हजयात्रा के दौरान मेट्रो सेेवा के लिए ली गई थी। लेकिन हजयात्रा के दौरान हाजियों को ये सुविधा नहीं मिली। अब हज कमेटी ये रकम हाजियों को लौटाएगी। जिले के छह हजार हाजियों को पांच हजार रुपये रिफंड किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 और 2019 में हजयात्रा के लिए कुर्रा के जरिए जिले से करीब छह हजार आजमीनों का चयन किया गया था। औपचारिकता पूरी कर निर्धारित फीस जमा कर आजमीन हजयात्रा पर गए। जहां-जहां हज के अरकान पूरे किए और हाजी बनकर वतन लौटे। हजयात्रा के दौरान आजमीनों को मेट्रो और बस की सुविधा मुहैया कराने के लिए भी फीस जमा कराई गई थी। लेकिन हजयात्रा के अरकान के दौरान आजमीनों को मेट्रो की सुविधा नहीं मिली। बिना मेट्रो सेवा के आजमीनों ने हज के अरकान पूरे किए। अब इन हजयात्रियों को ये रकम वापस लौटाई जाएगी। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि वर्ष 2018 और 2019 मेें जिले के छह हजार हजयात्रियों को मेट्रो की सुविधा नहीं मिल पाई थी। जबकि इसके लिए पांच हजार रुपये जमा कराए गए थे। हज कमेटी हजयात्रियों को ये रकम लौटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed