फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five sued for murder and molestation by entering the house

घर में घुसकर जानलेवा हमला और छेड़खानी में पांच पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five sued for murder and molestation by entering the house
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। बुधवार को दरवाजे के सामने कार में शराब पीकर गालियों का विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के काशीपुर रोड स्थित कॉलोनी में बुधवार रात कार में शराब पीकर गाली गलौज करने पर विवाद हो गया था। इसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि बीत रात वह करीब नौ बजे घर पर खाना बना रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी दरवाजे पर खड़ी कार में पांच युवक शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी घर में घुस आए। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट की। उसको बचाने आई परिवार की महिला सदस्यों के साथ भी मारपीट की। लोहे की रॉड एवं धारदार हथियार से घायल कर दिया। कोतवाल मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed