{"_id":"606779818ebc3ed3f712a60d","slug":"five-missing-corona-paitents-not-found-after-five-days-city-news-mbd385032088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी लापता पांचों संक्रमितों का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी लापता पांचों संक्रमितों का नहीं लगा पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रिपोर्ट आने के पांच दिन बाद भी लापता पांच संक्रमितों का पता नहीं लग सका है। पांच संक्रमितों के कोविड सैंपल फार्म पर दर्ज मोबाइल नंबर और पता गलत मिला था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन संक्रमितों से संपर्क नहीं हो सका है। वहीं एसएसपी को पत्र लिखने के तीन दिन बाद भी पांचों संक्रमितों पर एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
25 से 30 मार्च के बीच अलग-अलग क्षेत्र के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरआर टीम ने कोविड सैंपल फार्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर इन पांचों संक्रमित मरीजों से संपर्क किया गया तो इनके नंबर बंद मिले या फिर गलत पाए गए। यही नहीं दर्ज पते भी फर्जी निकले। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पांच दिन बाद भी पॉजिटिव मरीजों का पता नहीं लग सका है। 31 मार्च को जिला सर्विलांस अधिकारी ने पांच संक्रमितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा। लेकिन तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि मोबाइल नंबर और पता गलत होने से पांचों संक्रमितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांच संक्रमितों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है। पत्र मेल पर भी भेज गया है। साथ ही व्हाट्सएप भी भेजा गया है।