फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five lakh looted in moradabad

परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
five lakh looted in moradabad
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र के दीवान का बाजार में शनिवार रात नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला और उसके बेटे-बेटी की गर्दन पर चाकू लगाकर लूटपाट की। बदमाश यहां से दो लाख रुपये की नकदी और करीब तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंच गए। तब घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

नागफनी के दीवान का बाजार में तस्लीम का परिवार रहता है। तस्लीम छोले-भठूरे का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी बड़ी बेटी को छोड़ने उसकी नानी के घर गए थे। घर में तस्लीम की पत्नी शबाना परवीन और छोटी बेटी जेबा नूर (08) व बेटा अलमाज (06) मौजूद थे। इसी दौरान बदमाश दरवाजे से अंदर घुस गए। घर में मौजूद मां बेटी और बेटे को बदमाशों ने चाकू दिखाकर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने तीनों की गर्दन पर चाकू लगाकर डराया कि घर में जो भी माल है। निकालकर दे दो। महिला शबाना ने बताया कि उसके घर में दो लाख रुपये की नकदी और करीब तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर थे। बदमाशों ने सभी सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाश ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो दोबारा आ जाएंगे। इसके बाद बदमाश चले गए। बदमाशों के जाने के बाद शबाना ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। तब घटना की जानकारी हो सके । सूचना मिलने पर तस्लीम भी आ गए और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली इंदू सिद्घार्थ भी मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ ने बताया कि परिजनों का कहना है कि चार बदमाश आए और लूटपाट कर चले गए। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

26 जनवरी को महिला के देवर की शादी
मुरादाबाद। पीड़ित महिला शबाना ने बताया कि 26 फरवरी को उसके देवर की शादी है। शादी के लिए ही जेवर खरीद कर रखे थे। जबकि दो लाख रुपये भी शादी के लिए ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला को मोबाइल में दिखाए फोटो, इन्हें बहुत तंग करते हो
मुरादाबाद। महिला शबाना ने बताया कि मोहल्ले में किराये पर रहने वाले एक परिवार से विवाद चल रहा है। महिला ने बताया कि बदमाशों ने अपने मोबाइल में उस परिवार के फोटो भी दिखाए थे। कहा कि तू इन्हें बहुत तंग करती है। अगर दोबारा तंग किया तो हम फिर से आ जाएंगे। इसके बाद किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed