फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five lac penalty

खेतों में औद्योगिक कचरा जलाने पर किसानों पांच लाख का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
five lac penalty
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के गांव मानावाला में स्थित खेत में उत्तराखंड की औद्योगिक इकाईयों का कचरा भंडारित कर जलाया जा रहा है। जांच में पकड़े जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सात किसानों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभागीय जांच में पिछले दस दिनों से लगातार कचरा जलाने की बात सामने आई हैं। क्षेत्रीय अधिकारी ने जुर्माना निर्धारित कर जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त व राजस्व के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव मानावाला में कचरा जलाने की स्थलीय जांच की। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि करीब 1.983 हेक्टेअर के खेत में काफी मात्रा में औद्योगिक कचरा भंडारित है। इस खेत के मालिक आफताब आलम, इकबाल हुसैन, मोहम्मद रिजवार, अफताब निवासी रामनगर खागूवाला, शादाब व मोहम्मद नौशाद निवासी शनि बाजार ठाकुरद्वारा, बब्लू निवासी विजय रामपुर संयुक्त रूप से मालिक हैं। भंडारित औद्योगिक कचरे में प्लास्टिक अपशिष्ट पाया गया। निरीक्षण के दौरान कचरे से धुआं उठ रहा था। टीम ने 18 नवंबर से 30 नवंबर तक दस दिन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम की संस्तुति पर प्रतिदिन 25 हजार रुपये जुर्माने के हिसाब से आरोपी भूमि स्वामी बब्लू सिंह पर ढाई लाख रुपये व शेष छह किसानों पर संयुक्त रूप से ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। क्षेत्रीय अधिकारी ने आरोपियों को पत्र जारी कर एक सप्ताह में जुर्माने की धनराशि बैंक में जमा कर कार्यालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड, कांशीपुर की पेपर मिल से आ रहा कचरा
जांच टीम ने अपने रिपोर्ट में बताया कि भू स्वामियों की सहमति से औद्योगिक कचरा एकत्र किया जा रहा है। यह कचरा काशीपुर, उत्तराखंड स्थित इकाई कात्यायनी पेपर मिल, विश्वनाथ, देवऋषि पेपर मिल, सिद्धार्थ पेपर मिल से लाया जा रहा है। इकाईयों से दिल्ली निवासी ठेकेदार इशरत मलिक ने अनुबंध कर रखा है। ठेकेदार इशरत मलिक मुरादाबाद निवासी बब्लू सिंह के माध्यम से किराये पर लाकर कचरे को भंडारित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की सहमति से खेतों में औद्योगिक इकाईयों को भंडारित कर जलाया जा रहा था। यह औद्योगिक कचरा उत्तराखंड व काशीपुर की चीनी मिलों का हैं। मामले में भू स्वामियों पर जुर्माना लगाया गया है।
अजय शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed