{"_id":"6265a80cc94b181d644be677","slug":"five-accused-caught-in-case-of-tractor-theft-gang-moradabad-news-mbd425849634","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर लेकर ट्रैक्टर गायब करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर लेकर ट्रैक्टर गायब करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर किराए पर लेकर गायब करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की निशानदेही पर द्वारिका कला गांव के जंगल से 12 ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि बरामद ट्रैक्टर संबंधित किसानों को वापस किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि रजपुरा व धनारी थाना क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के किसानों से कुछ लोगों ने ट्रैक्टर किराए पर लेकर गायब कर दिए थे। गांव दादूपुर के किसान महेश कुमार की तहरीर पर गाजियाबाद जिले के थाना मुरादनगर क्षेत्र स्थित गांव मथुरापुर निवासी मतेंद्र नागर को नामजद कर एसओजी और सर्विलांस टीम ने जांच की। मुखबिर द्वारा जांच टीम को रविवार की सुबह आरोपियों द्वारा किसानों को झांसा देकर गायब किए ट्रैक्टरों को दूसरे स्थानों पर बेचने के प्रयास की जानकारी मिली। यह जानकारी भी मिली कि गैंग के सदस्य इस समय जुनावाई थाना क्षेत्र के द्वारिका कला गांव के जंगल में मौजूद हैं। सूचना पर एसओजी, सर्विलांस टीम ने थाना जुनावई क्षेत्र के द्वारिका कला गांव के पास से गैंग के सरगना सहित पांच आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मौके से भाग निकले। भागे गए आरोपी जिला बदायूं के बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मतेंद्र नागर निवासी गांव मथुरापुर, जितेंद्र निवासी मकरोडा थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद, मुनेंद्र निवासी कस्बा व थाना सिकंदरपुर वैश जिला कासगंज, मोहरपाल निवासी करियेबैन थाना जरीफनगर, भूप सिंह निवासी कस्बा थाना कादरचौक जिला बदायूं बताये हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
---------
इनसेट-
टीम में ये रहे शामिल
मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना रजपुरा प्रभारी कुलदीप सिंह, एसओजी प्रभारी मनोज वर्मा, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी, एसआई मोहम्मद नसीम खां, एसआई विनोद कुमार, एसआई राजकुमार, एसआई अख्तर अली, कांस्टेबल शिवम, मीनू, मैनपाल, रोहित, प्रज्ज्वल, संदीप, नरेंद्र यादव, कार्तिक, अवनीश आदि शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
------------
इनसेट-
गैंग सरगना मतेंद्र नागर के खिलाफ छह जिलों के आठ थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमें
चंदौसी। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना जिला गाजियाबाद थाना मुरादनगर के गांव मथुरापुर निवासी मतेंद्र नागर बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, संभल, अलीगढ़ पुलिस का वांछित है। इसके खिलाफ चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी के संभल जनपद के थाना रजपुरा में एक, गाजियाबाद जिले के थाना मुरादनगर में तीन, थाना साहिबाबाद में एक, जिला शामली के थाना भवन में एक, थाना बाबरी में एक, जिला बागपत के कोतवाली थाने में एक, अलीगढ़ जिले के थाना खैर में दो, जिला मुजफ्फरनगर के थाना खतौली में दो मुकदमे दर्ज हैं।
-------------
किसानों के किराए का फर्जी अनुबंध पत्र हस्ताक्षर कर ट्रैक्टर गायब करने के आरोपी अंतरराज्यीय गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 12 ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं। बरामद ट्रैक्टरों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किसानों को सौंपा जाएगा। गैंग में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष ट्रैक्टर भी बरामद किये जाएंगे।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक संभल।
----
ट्रैक्टर के इंजन और चेचिस के नंबर बदल दिये थे आरोपियों ने
बरामद करीब 75 लाख के 12 ट्रैक्टरों को बेचने की फिराक में थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। संभल पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने किसानों के साथ धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर गायब करने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं। इनकी कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वह इस काम को पिछले कई साल से कर रहे हैं। किसानों को प्रति माह 30 से 35 हजार रुपये मासिक किराए का लालच देते हैं और उनके ट्रैक्टर का एक फर्जी किराये का अनुबंध पत्र हस्ताक्षर कर तैयार करते हैं। किसानों को झांसे में देने के लिए एक-दो किसानों को शुरुआती महीनों में किराया भी उनके खातों में जमा कराते हैं। किसानों से ट्रैक्टर ले जाकर उनके चेचिस व इंजन नंबर बदलकर नए चेचिस नंबर से फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र बनाते हैं। गांव देहात के किसानों को नया और अच्छी कंडीशन का ट्रैक्टर सस्ते दाम में बेचने का लालच दिया जाता है। किसानों को अपनी घर की जरूरत बताई जाती है। बताया कि इस मामले में गाजियाबाद, कासगंज, इटावा, बदायूं, मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों के लोग उनके संपर्क में हैं। वह ट्रैक्टर बिकवाने में सहयोग करते हैं।