{"_id":"6833728ff226cc7a5e02d26f","slug":"firing-in-dispute-over-money-transaction-two-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-652463-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पैसों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पैसों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में पैसों के लेनदेन के विवाद में शनिवार को फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना कटघर क्षेत्र के पीतल बस्ती निवासी नईम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव उधमपुरा इकरोटिया निवासी मोहसिन चौधरी ने उसे एक कार्य के लिए कुछ पैसे दिए थे। शनिवार को मोहसिन चौधरी अपने एक साथी के साथ नईम घर आया और कुछ ज्यादा पैसों की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी मोहसिन ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग की। उसने घर में भागकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी मोहसिन चौधरी अपने साथी के साथ भाग निकला। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विवेचना के बाद आरोपी मोहसिन और उसके साथी गोविंदपुर खुर्द मूंढापांडे निवासी अकरम को गिरफ्तार कर लिया।