{"_id":"69d02528a6e26c65ae09c1be","slug":"firing-between-two-groups-in-front-of-a-shop-at-kila-tiraha-one-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-869275-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किला तिराहे पर दुकान के सामने दो गुटों में फायरिंग, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किला तिराहे पर दुकान के सामने दो गुटों में फायरिंग, एक जख्मी
विज्ञापन
मुरादाबाद। अकबर का किला तिराहे के नजदीक प्रेम मिष्ठान भंडार के सामने बृहस्पतिवार की देर रात दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। एक युवक घायल हो गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि आदर्श काॅलोनी निवासी सौरभ उर्फ सनी एक दिन पहले रामगंगा विहार स्थित एक होटल में ठहरा था। यहां नवीन नगर निवासी अर्णव से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई हो गई। बृहस्पतिवार की रात अर्णव पक्ष के समर्थकों ने सौरभ उर्फ सनी को बातचीत के लिए प्रेम स्वीट हाउस के सामने बुलाया।
देर रात सौरभ भी अपने तीन चार साथियों को लेकर स्कार्पियो से पहुंचा। रात करीब एक बजे मिठाई की दुकान के सामने दोनों पक्ष इकट्ठा हो गए। बहस के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद मारपीट और फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों की नींद टूट गई। दोनों पक्षों ने दूर से एक दूसरे पर कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
इस बीच बैंक काॅलोनी खुशहालपुर निवासी लकी सैनी के सीने में दाईं तरफ गोली लग गई। एक युवक के घायल होने पर दोनों पक्ष सहम गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्ष अपनी अपनी गाड़ियों से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की है। घायल युवक को उसके साथी पहले लेकर जिला अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों से उसे अन्य अस्पताल जाने के लिए रेफर कर दिया।
साथियों ने घायल लकी को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रामगंगा विहार चौकी प्रभारी दीपक पवार ने अपनी तरफ से सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के आदर्श काॅलोनी निवासी सौरभ उर्फ सनी, आशियाना फेज-1 निवासी अपिल चौहान, घायल बैंक काॅलोनी खुशहालपुर निवासी लकी सैनी, खुशहालपुर निवासी ध्रुव धवन, बब्ले और 3 अज्ञात, दूसरे पक्ष के कांठ रोड प्रकाश एन्क्लेव निवासी विशाल चौधरी उर्फ खुशी उर्फ चुहिया, नवीन नगर निवासी अर्णव, भटावली निवासी हर्ष चौधरी उर्फ जानी, अर्पित चौधरी के साथ 3 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट की है।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बृहस्पतिवार की रात एक बजे किला तिराहे पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी मुरादाबाद